
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन इस बार बिल्कुल भी रिस्क लेना नहीं चाहता। इसीलिए ताबड़तोड़ छापों में भारी मात्रा में जगह-जगह शराब का पकड़े जाना इस बात का सबूत है कि किस तरह चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शराब के बल पर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं। अभी तक जितनी भी शराब प्रशासन ने पकड़ी है, उसमें अधिकतर खुलकर यह सामने आ रहा है कि सबसे अधिक शराब शहरी सीट पर मतदाताओं के बीच बांटी जानी थी।
नगर कोतवाली पुलिस ने हिल बाईपास पर छापा मारकर 28 पेटी देसी शराब बरामद की। वहीं दूसरी ओर टीबड़ी के समीप भी पुलिस ने छापा मारकर 29 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी तरह कनखल पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए बजरीवाला से 21 पेटी देसी शराब तथा 10 पेटी विदेशी शराब की बरामद की।

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां