
हरिद्वार। खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के द्वारा विकासखंड बहादराबाद के ब्रह्मपुरी गांव में युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में श्री हिमांशु सिंह राठौर जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार, सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे परियोजना उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम के अंतर्गत हैंड्स यूथ क्लब ,अचीवर्स यूथ क्लब, भारत युवा मंडल तथा दुर्गा गढ़ यूथ क्लब ने प्रतिभाग किया जिसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा हर एक ग्राम पंचायत में युवा मंडल बनाया जाता है जिनको राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं की भूमिका में सहभागिता प्रदान की जाती है जिसमें आयु 15 से 29 वर्ष के लोग प्रतिभाग करते हैं और गांव गांव में अपना युवा मंडल बनाकर सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान प्रदान करते हैं जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य जी ने गंगादूतों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने हेतु युवाओं को आगे आना चाहिए कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा सैनी युवा मंडल अध्यक्ष एवं हिमांशु प्रजापति युवा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा, अंकित, जतिन, सौरभ ,रक्षित शर्मा ,हर्ष शर्मा वैभव ,रोहित ,विनीत ,नितीश आमिर ,हर्षित ,आर्यन, प्रियांशु, निखिल, रोहन, अनिकेत, अनुराधा, मयंक, सचिन सैनी, राजा, अंशुल उपस्थित रहे

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण