हरिद्वार। श्री वैभव गुप्ता उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर ने अवगत कराया है कि जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने उन्हें जे.के टायर्स कंपनी लिमिटेड गोवर्धन रोड लक्सर हरिद्वार में दिनांक 30 जनवरी 2022 को कार्यरत कार्मिक श्री शुभम की आग से झुलसने के कारण उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु नामित किया गया है।
अतः उपरोक्त घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह विज्ञप्ति जारी होने के दस दिवस के भीतर कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट, लक्सर में किसी भी कार्यालय दिवस में प्रातः 10.00 से सांय 5.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए