
हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के आखिरी दिन एक कुंतल से ज्यादा खराब छेना रसगुल्ला सहित अन्य मिठाई मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम जब जगजीतपुर पहुंचकर विभाग ने मिठाई के कारखाने पर छापेमारी कर कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में 16 से 21 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थ बनाने वाली यूनिटों पर धड़ाधड़ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है… जिसमें पूरे जनपद में अब तक कई कुंतल दूषित खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट किया गया है। इसके अलावा तमाम खाद्य पदार्थों के सैंपल रुद्रपुर स्थित फूड टेस्टिंग लैब में भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कई खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को नोटिस भी दिया गया है। अपनी 06 दिन की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के डिप्टी कमिश्नर आर.एस. कठैत ने बताया कि जनहित में इन खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया जा रहा है और दोषियों को भविष्य में ऐसा ना करने की हिदायत भी दी गई है।
इस मौके पर टीम में मौजूद टिहरी जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, हरिद्वार जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल सहित खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी भी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया