
हरिद्वार। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कनखल पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इस दौरान शंकराचार्य ने उनसे राजनीतिक हालात पर चर्चा भी की। साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने को लेकर बात की। धामी ने उन्हें बताया कि वे लगातार विदेश मंत्रालय और सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के भी संपर्क में हैं। यूक्रेन से सभी को सुरक्षित भारत लाने का सभी ने भरोसा दिलाया है।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए