
देहरादून। आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने विधानसभा चुनावों में आप पार्टी को मिले नतीजों को लेकर ट्वीट करते हुए जनता का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि गंगोत्री व उत्तराखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम तहे दिल से स्वीकार करते हैं। उत्तराखंड विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई। हम आशा करते हैं आने वाली सरकार इस जनादेश का सम्मान कर उत्तराखंड के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि उतराखंड की जनता ने बहुत कम समय में आप पार्टी को अपना आशिर्वाद दिया। उत्तराखंड में पहली बार चुनाव में आम आदमी के मुद्दों की बात हुई है जो लोकतंत्र की बहुत बडी ताकत है। उन्होंने आम जनता और सभी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा कि हम इस चुनाव से बहुत कुछ सीखे हैं और आगे भी आप पार्टी उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए काम करती रहेगी।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई