
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने अपनी विजय को चौबट्टाखाल की जनता की जीत बताते भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने अपनी विजय को जहां एक ओर चौबट्टाखाल की जनता की जीत बताया है वहीं उन्होने इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है।
सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के धेय वाक्य पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा को सत्ता सौंपी है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अपना खोया हुआ स्वाभिमान प्राप्त करने के साथ-साथ भारत को विश्व में एक शक्तिशाली देश रूप में खड़ा किया है। श्री मोदी ने देश को सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान देने के अलावा विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। श्री महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति देश और प्रदेश की जनता के भरोसे का ही परिणाम है कि आज पूरे देश में भाजपा की जीत का डंका बज रहा है।

More Stories
जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
रंगों का पर्व होली के अवसर पर जनपद में देशी विदेशी मदिरा की दुकानें 4 मार्च को बंद रहेंगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना कनखल पुलिस द्वारा चलाया सत्यापन अभियान