हरिद्वार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो और बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
रूड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक वाहन चोर कलियर रुड़की मार्ग से चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर पूर्व में चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान उवेश निवासी थाना गंगनहर रुड़की के रूप में हुई है। आरोपी पर पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस की ओवर स्पीड वाहनों पर पैनी नजर
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी