
देहरादून। देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। उक्त बस में डोईवाला में स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारियां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्ते में आग लग गयी। बस में 37 सवारियां मौजूद थीं। आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

More Stories
गौवत्स श्री राधाकृष्ण जी पधारे परमार्थ निकेतन
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई