
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार सांय 6 बजे राजभवन में भाजपा विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार