
हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य, के आगामी 27 मार्च को हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज परिसर हरिद्वार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 श्री पूरण सिंह राणा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना