

हरिद्वार। श्री पुष्कर सिंह धामी, मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड बुधवार को मा0 मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने हरकीपैड़ी, हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना तथा आरती की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की।

इससे पूर्व हरकीपैड़ी पहुंचने पर मा0 मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा मा0 मुख्यमंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

मां गंगा की पूजा-अर्चना एवं आरती करने के पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी कनखल स्थित जगत्गुरू आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया।

इन अवसरों पर महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रवीन्द्र पुरी, स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी, स्वामी हरिचेतनानन्द जी महाराज, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा, श्रीगंगा महासभा के अध्यक्ष श्री प्रदीप झा, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति श्री कृष्ण कुमार, भाजपा से श्री लव शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
14वें उपराष्ट्रपति, भारत श्री जगदीप धनखड़ जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ जी का परमार्थ निकेतन आगमन
हरि नाम ही मनुष्य जीवन के कल्याण और मुक्ति का साक्षात मार्ग: मोहन शरण महाराज
हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी