
हरिद्वार। जनपद के भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला क्षेत्र में गत दिवसो से अवैध खनन की मिल रही सूचनाओ / शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी *श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा* भगवानपुर उपजिलाधिकारी (श्री वृजेश तिवारी) एवं खनन अधिकारी (श्री रवि नेगी) को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये, जिसके क्रम में कल शाम से ही प्राशासन ने कार्यवाही करते हुये कुल 07 करेस्रो में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन के संदर्भ में मौका पैमाइश की।

अवैध भंडारण की शिकायतों के क्रम में अवैध खनन कर्ताओ के विरुद्ध नियमानुसार लाखो अर्थदंड आरोपित किये जाने संबधित आख्याओं को
जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित किया जा रहा है।
औचक निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध खनन कर्ताओ के ई0 पोर्टलों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक बंद किये जाने के निर्देश जिला खान अधिकारी को दिए।
*जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय* द्वारा कार्यवाही के बाद राजस्व एवम खनन विभाग के अधिकारियो को जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के पुनः निदेश दिए है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण