
हरिद्वार। गंगनहर में नहाते समय बहे दोनों सगे भाइयों का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आज गंग नहर का जलस्तर कम करके सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
थाना कनखल क्षेत्र के राजा गार्डन निवासी मनीष राणा के दोनों बेटे मंगलवार दोपहर गंगा स्नान करने के लिए सतनाम साक्षी घाट पर पहुंचे थे। जहां नहाते समय रेलिंग पार करने की वजह से दोनों गंग नहर के तेज पानी में डूब गए थे। कल से ही सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है। बच्चों के मां-बाप और परिजन आज भी दिन भर मौके पर डटे रहे, परिवार के लोगों का बुरा हाल है।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना