
देहरादून।
कोरोना संक्रमण अभी कम भी नहीं हुआ कि ब्लैक फंगस के मामलों एकाएक बढ़ने लगे। किसे पता था कि कोरोना महामारी के बीच ही एक ओर महामारी जन्म लेगी और जिसे बकायदा सरकारी तौर भी महामारी घोषित किया जाएगा।किन्तु जिस तरह से ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या देश के अन्य हिस्सों के साथ साथ अब प्रदेश में भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अब इसे महामारी का दर्जा दे दिया है ।इस आशय के तहत एक आदेश जारी कर प्रदेश की तीरथ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को उचित दिशानिर्देश भी जारी किए ।
प्रदेश में लगातार बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया। स्वास्थ सचिव पंकज कुमार पांडे ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं ।गौरतलब है कि 21 मई तक एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के कुल 61 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
आज एक मामला रुड़की में भी आया जिसके कारण महिला की मौत हो चुकी है
शुक्रवार को ऋषिकेश एम्स में ब्लैक फंगस के 10 नए मरीजे मिले, जिनका इलाज किया जा रहा है। अभी एम्स में ब्लैक फंगस के 56 रोगी भर्ती हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में भगवान श्री जगन्नाथ जी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह संपन्न