
देहरादून। कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने चंपावत सीट पर निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे हैं।
चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संकेत दिए थे कि पार्टी शुक्रवार तक प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। पुष्कर सिंह धामी नौ मई को पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार के मुताबिक, चंपावत उपचुनाव में नामांकन के दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान इक्कडू चौक, सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट का किया निरीक्षण
धामी सरकार का बड़ा कदम, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित
तिलवाड़ा बाजार में जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण, एनएच पर हो रहे कार्यों का लिया जायजा