
रुड़की। मदर्स डे के अवसर पर शनिवार को किड्स प्लेनेट स्कूल रुड़की में जो कि चाव मंडी में स्थित है, में कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्ड बनाए एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अन्वय गुप्ता, द्वितीय स्थान पर कबीर एवं सांझ त्यागी संयुक्त रूप से आए, तृतीय स्थान पर ऋषभ जुल्का एवं परिणीका संयुक्त रूप से आए। 
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा नंदा ने मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। मां का स्थान इस दुनिया में सर्वोपरि है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में जिया, अनुषा, अगमय, नेहा, नंदिनी, आदविक धीमान, उज्जवल, वंश, शौर्य, धानी, रक्षित, विराज, देव, कुंज, विवान सैनी, राघव, आद्य, नित्या, नव्यता, कृतिका, कृष्णा, पार्थ, वरदान, नायरा गुप्ता आदि रहे। इस अवसर पर अध्यापिका अनुपम, चंचल, निशा, लक्ष्मी आदि भी उपस्थित रहे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित