
हरिद्वार। छात्रा को यौन शोषण के लिए दबाव बनाने वाले एक नर्सिग कालेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल व एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्तरशाह क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने अरिहंत कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अरिहंत कॉलेज के चेयरमैन दीपक जैन पुत्र सुरेंद्र जैन निवासी रेलवे रोड रोहतक हाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, प्रिंसिपल लीजू जेम्स पुत्र वाई जेम्स निवासी कोट्टाराकारा, थाना कोटाराकारा जिला कोल्लम केरल और उसी कॉलेज के एक छात्र रवि रंजन पुत्र दिनेश कुमार चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गोनूचक थाना पछवाडा जनपद बेगूसराय बिहार ने यौन शोषण करने के लिए मजबूर करने के लिए व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हैं। व्हाट्सएप कॉलिंग कर प्रिंसिपल जेम्स लगातार अपने छात्र रवि रंजन के माध्यम से बार-बार मिलने का दबाव बनाते हैं। छात्रा ने कहा कि कई छात्राओं के साथ यह इस प्रकार का कृत्य कर चुके हैं, किन्तु बदनामी के डार से कोई इनके खिलाफ खड़ा नहीं होता। छात्रा की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
विश्व करुणा दिवस पर मानवता, सेवा और संवेदना का दिव्य संकल्प
साइबर ठगी के पीड़ित को मिली बड़ी राहत, हरिद्वार पुलिस ने वापस कराई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई