
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम की सीमा से लगी सिडकुल भूमि पर मिल्टन कम्पनी द्वारा कराये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक मंे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव आफाक अली ने ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम के ग्रामीणों का रास्ते के सम्बन्ध में पक्ष रखा। जिलाधिकारी ने राव अफाक अली एवं अन्य पक्षों को सुनने के बाद बताया कि कि भूमि का मालिकाना हक सिडकुल के पास है। सिडकुल ने कम्पनी को जमीन आवंटित की है, जिनका काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बगल में स्कूल होने की वजह से विचार-विमर्श के बाद गांववासियों को आठ फीट का रास्ता देने का विकल्प दिया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 श्री पूरण सिंह राणा, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, आर0 एम0 सिडकुल, कम्पनी के प्रतिनिधि श्री राजेश गांधी, श्री संजय शुक्ला, श्री आशुतोष हाण्डा, श्री विनोद सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्वच्छता अभियान तेज, IP-4 एसोसिएशन ने संभाली जिम्मेदारी
33,660 करोड़ की ‘भव्य’ योजना के तहत देश में बनेंगे 50 औद्योगिक पार्क, 1 जून 2026 से आवेदन शुरू
गंगा दशहरा स्नान पर्व पर हर की पैड़ी एवं अन्य घाटों पर सायं मां गंगा आरती दर्शन तक 24 लाख 52 हजार लोगों ने स्नान किया