
हरिद्वार । देश दुनिया में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले “एक तू सच्चा’ तेरा नाम सच्चा” ईश्वरी मंत्र के दृष्टा ऋषि सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले हरिद्वार प्रवास पर हैं ।बाबा का हरिद्वार में तीन दिवसीय दिव्य सत्संग चल रहा है ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सत्संग में सम्मिलित हो रहे हैं।
आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पहुंचे बाबा फुलसंदे वालो ने कहा कि हमारा प्रथम कर्तव्य ईश्वर की आराधना करना है यही हमारा सबसे पहला कर्तव्य है। उसके बाद उन्होंने कहा कि दूसरा मानवता की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है हम इस पृथ्वी की यात्रा पर कुछ समय के लिए ही आए हैं ।हमें संपूर्ण मानवता के लिए कार्य करना चाहिए, परमात्मा ने सब को एक समान बनाया है इसलिए सब का सम्मान बराबर ही करना चाहिए ,उन्होंने कहा कि राष्ट्र वाद हमारे हृदय में बसना चाहिए, हमारी ऐसी भावना होनी चाहिए कि परमात्मा ने जो हमें दिया है हम सब कुछ राष्ट्र को समर्पित कर दें ,तो फिर भी कम है यह मातृभूमि हमारा देश ऋषियों का देश है हम सब ऋषि मुनियों की संतान हैं हमें भी उन जैसा आचरण करना चाहिए साथ ही फुलसंदे वाले बाबा ने देश की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने को कहा है।
आजकल देश में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर बोलते हुए बाबा ने कहा कि वह पिछले सप्ताह ही वाराणसी गए थे, उन्होंने बताया कि वह शिव का स्थान है और औरंगजेब ने जिसे तोड़कर मस्जिद बना दी थी, वह स्थान हिंदुओं को मिलना चाहिए।
इस मौके पर आकाश त्यागी, अनुज चौधरी, रंजीत राणा अंकित चौधरी, अमित, अतुल, नंदकिशोर, अमित कपूर सहित उनके भक्तगण मौजूद रहे।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश