
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव में प्रचार के लिए धर्मनगरी हरिद्वार के संत भी चंपावत पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी अपने अनुयायियों और अखाड़े के संतों के साथ चंपावत रवाना हुए।
इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा वे उप चुनाव संपन्न होने के बाद ही चंपावत से वापस लौटेंगे। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा वे चंपावत पहुंचकर जनता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत तय है। बता दें उत्तराखंड विधानसभा में खटीमा से चुनाव हारने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 31 मई को चुनाव होने जा रहे हैं। 3 जून को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए