
देहरादून। राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुने जाने के बाद डॉ. कल्पना सैनी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई नेता व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

More Stories
खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि एक खाद्य तेल का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया
सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सदन मे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा मे भाग लिया
कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब