देहरादून।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कोरोना से मरने वालों के लिए पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के चित्र के सामने सांकेतिक मौन उपवास रखा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोरोना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए उन भाई-बहनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। हरीश रावत का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में सामयिक उपचार की कमी के कारण दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने आज 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन उपवास रखा। हरीश रावत देहरादून स्थित अपने आवास 18 ओल्ड मसूरी रोड पर सांकेतिक मौन उपवास पर रहे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी आग्रह किया कि वो भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने घर पर 1 घंटे का मौन उपवास रखें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोरोना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए उन भाई-बहनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील
कुम्भ-2027: मेलाधिकारी ने हर की पैड़ी एवं रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण