
देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री जी ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों पर असन्तोष जताते हुए कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्मार्ट सिटी के कार्यों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री जी ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ कहा कि हमारे लिए जनता का हित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे ताकि इन विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी, देहरादून आर0 राजेश कुमार, सी॰जी॰एम॰, डी॰एस॰सी॰एल॰ पदम कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित