डॉ. बी. के.एस. संजय बने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद के सदस्य 

Jalta Rashtra News

देहरादून। पद्मश्री से सम्मानित, ऑर्थाेपीडिक और स्पाइन सर्जन डॉ. बी. के.एस. संजय को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार प्रतिष्ठित 102 वर्षीय हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 1902 में आर्य सामाजिकी स्वामी श्रद्धानंद द्वारा स्थापित होने के बाद से, यह विश्वविद्यालय वैदिक विज्ञान के अलावा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, अनुप्रयुक्त विज्ञान, मानविकी, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार करता है। विश्वविद्यालय में कुल 25 शैक्षणिक विभाग हैं। इस विश्वविद्यालय के उल्लेखनीय पूर्व छात्रों में फिल्म निर्माता चेतन आनंद, योग गुरु स्वामी रामदेव, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजनेता सांसद विनायक राव कोराटकर और कई अन्य शामिल हैं।

डॉ. संजय देहरादून के एक विश्वविख्यात ऑर्थाेपीडिक सर्जन हैं, जो 4 दशकों से देहरादून में अपनी चिकित्सीय एवं सामाजिक सेवाऐं दे रहे हैं। सर्जरी में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में और समाज सेवा के लिए इंडिया एवं इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। डॉ. संजय को 9 नवंबर 2021 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा देश के चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. संजय को पद्मश्री मिलने पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के अतिरिक्त कई दर्जनों सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाऐं सम्मानित कर चुकी हैं। 31 अगस्त 1956 को जन्मे डॉ. संजय ने अपनी बेसिक ऑर्थाेपीडिक शिक्षा और प्रशिक्षण भारत और उच्च ऑर्थाेपीडिक प्रशिक्षण तथा फैलोशिप विदेश से प्राप्त की। उन्होंने जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर से एम.बी.बी.एस.(1980), पी.जी.आई. चंडीगढ़ से एम.एस. ऑर्थाेपीडिक (1986) एवं सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सफादरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली से सीनियर रेजिडेंसी (1983.1986) की। मेरिट के आधार पर उन्होंने विभिन्न फैलोशिप 1986 में स्वीडन , 1998 में स्विजरलैंड, 1990 में जापान, 1991 में अमेरिका, 1999 में ऑस्ट्रेलिया और 2011 में रूस से प्राप्त की। पूर्व में वह पी.जी.आई. चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर और हिमालयन इंस्टीट्यूट जॉलीग्रांट में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में 100 से ज्यादा पेपर प्रस्तुत किए हैं और जर्नल ऑफ बोन एण्ड जॉइंट सर्जरी (ब्रिटिश और अमेरिकी वॉल्यूम), जर्नल ऑफ हैंड सर्जरी (ब्रिटिश वॉल्यूम), इंटरनेशनल ऑर्थाेपीडिक, इंडियन जर्नल ऑफ कैंसर इत्यादि उच्चस्तरीय इन्डेक्सड अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके शैक्षिक शोध लेख प्रकाशित हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

शहरी विकास मंत्री प्रेम ने अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री जी ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों पर असन्तोष जताते हुए कार्यदायी संस्था और अधिकारियों […]

You May Like

Subscribe US Now