
हरिद्वार। मानवता के साथ रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना हरिद्वार के ज्वालापुर से सामने आयी है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी फिलहाल फरार है। पीडि़ता की मां ने आरोपी चाचा के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली मंें तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया है। पुलिस कार्यवाही में जुट गयी है। वही शुक्रवार की देर रात कलियर क्षेत्र में भी कार में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर के मौहल्ला पांवधोई निवासी महफूज पर उसके बड़े भाई की पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर जहां आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं पीडि़ता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

More Stories
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रंग लाई उत्तराखंड फिल्म नीति – पांच साल में राज्य में फ़िल्म निर्माताओं द्वारा फ़िल्म शूटिंग पर खर्च किये गए 1759 करोड़ रुपए
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू