- पुस्तक को बताया बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता का संदेश देने में मददगार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘‘ स्वच्छता के सिपाही’’ का विमोचन किया।
पुस्तक के लेखक ललित शौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने पुस्तक को समाज में स्वच्छता का भाव जागृत करने वाली तथा बच्चों एवं युवाओं के स्वच्छता का संदेश देने में मददगार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता समय की जरूरत है। पुस्तक के लेखक ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा अब तक बाल मन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर 09 पुस्तकों का इससे पूर्व प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र सिंह रावत, पुस्तक के प्रकाशक रजनीश कौसवाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रीमण्डल की बैठक सीसीआर हरिद्वार में हुई