
हरिद्वार। स्कूल के लिए निकली नाबालिक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की ओर से पुलिस मेे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि ज्वालापुर निवासी एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा व आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के छपरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ज्वालापुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बीते सात जुलाई को रोज की तरह वह पढ़ने के लिए स्कूल गई थी, इसके बाद से ही वह वापस घर नहीं लौटी। कई जगह तलाशने के बाद परिजनों को पता चला कि उसे अक्षय निवासी लेबर कालोनी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों द्वारा तलाशने के बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमर चंद ने बताया कि छात्रा व आरोपी की तलाश की जा रही है,जिन्हे जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम