
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने गदरपुर आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने 40 वाहिनी पीएसी एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को किया ब्रीफ