
हरिद्वार। इस समय देश की सबसे बडी कावड़ यात्रा चल रही है जिसके चलते जनपद हरिद्वार में चल रही कावड़ यात्रा में कावड़ लेने हरिद्वार पहुंचे शिव भक्तों की लापरवाही उनकी जान पर ही आफत बन रही है, लगातार गंगा घाटों पर स्नान करते समय लापरवाही के चलते रोज कई कावड़िए गंगा के तेज बहाव में फंस जा रहे हैं। घाटों पर मुस्तैद जल पुलिस ऐसे कांवडियों को बचा कर उन्हें जीवन दान दे रही है।
हरियाणा के रोहतक जिले से कांवड़ लेने आया 17 वर्ष का किशोर अंकुश भी आज सूर्य उदय होटल के सामने गंगा के तेज बहाव में बहकर डूब रहा था, जिसकी सूचना जल पुलिस कर्मी सन्नी को लगी तो तत्काल सन्नी ने अपने साथी विक्रांत के साथ रेस्क्यू कर अंकुश को डूबने से बचा लिया। वहीं दूसरी ओर पीएससी के तैराक दल द्वारा भी एक कांवरिया को प्रेम नगर आश्रम पुल के नीचे फंस जाने के बाद वोट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : कुसुम कंडवाल
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया