
हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान खुले में खाद्य सामग्री बेचकर कांवड़ियों और स्थानीय लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी। आगे से खाद्य सामग्री खुले में बेचने पर चालान और दुकान बंद कराने की चेतावनी पुलिस ने मेले में दुकान लगा रहे दुकानदारों को दी।
रविवार को मेला क्षेत्र में पुलिस के निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को खाद्य सामग्री खुले में बेचते पाया गया। मौके पर ऐसे कई दुकानदारों को पुलिस ने खाद्य सामग्री को ढक कर रखने की हिदायत दी। वहीं आगे भी खुले में सामग्री बेचते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश