
हरिद्वार।
योग गुरु बाबा रामदेव ने आई एम ए को खुला पत्र लिखकर 25 सवालों के जवाब मांगे हैं, दो चार दिन पहले एलोपैथिक चिकित्सा को बेकार बताते हुए बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ,उसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी और हर्षवर्धन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक पत्र बाबा रामदेव को लिखा था, उसके जवाब में बाबा रामदेव ने एक पत्र लिखकर खेद व्यक्त कर दिया था,
लेकिन उसके बाद भी मामला खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है, आज फिर एक बार बाबा रामदेव ने एलोपैथिक चिकित्सा पर सवाल खड़े करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को खुला पत्र लिखकर 25 सवालों का जवाब मांगा है।

More Stories
आचार्यकुल राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में सम्पन्न, आचार्य धर्मेन्द्र पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की कृषि भूमि पट्टाधारकों को भूमिधरी का अधिकार दिए जाने की मांग