
हरिद्वार।
योग गुरु बाबा रामदेव ने आई एम ए को खुला पत्र लिखकर 25 सवालों के जवाब मांगे हैं, दो चार दिन पहले एलोपैथिक चिकित्सा को बेकार बताते हुए बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ,उसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी और हर्षवर्धन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक पत्र बाबा रामदेव को लिखा था, उसके जवाब में बाबा रामदेव ने एक पत्र लिखकर खेद व्यक्त कर दिया था,
लेकिन उसके बाद भी मामला खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है, आज फिर एक बार बाबा रामदेव ने एलोपैथिक चिकित्सा पर सवाल खड़े करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को खुला पत्र लिखकर 25 सवालों का जवाब मांगा है।

More Stories
जिला योजना समिति के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अनंतिम परिसीमन पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक बढ़ी
कावड़ यात्रा 2026 में समस्त कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं आवश्यक अपील
कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु पुलिस कल्याण समिति का गठन