
हरिद्वार। हरिद्वार जिला जेल में 36 बंदी हेपेटाइटिस पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 को हेपेटाइटिस बी और 26 में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है। एक बंदी में बी और सी दोनों के लक्षण मिले हैं। जिला अस्पताल की ओर से जेल में सजायाफ्ता और विचाराधीन कुल 750 बंदियों की जांच की गई।
जिला अस्पताल ने जेल में मेडिकल कैंप लगाया गया था। इन बंदियों की कोरोना जांच भी हुई थी। जांच में कई कैदी कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब हेपेटाइटिस की जांच रिपोर्ट में 36 कैदी पॉजिटिव मिले हैं। अन्य कैदियों की जांच की बात भी सामने आ रही है। सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र ने कहा कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी दोबारा जांच की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना