

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में गुरूवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।


सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री ग़ौरी शंकर सैनी द्वारा शिवलोक कॉलोनी , निकट कृष्णा डेरी हरिद्वार में किये गए 3 मंजिला अवैध निर्माण को सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक ,क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही
20वें सांख्यिकी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करने पर दिया गया जोर