October 22, 2026

मांगों को लेकर क्षत्रिय महासभा की देशव्यापी रथयात्रा

हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तवंर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने तथा सामाजिक समरसता को बढाने को लेकर कार्य किया जाये। उक्त मांगों को लेकर क्षत्रिय महासभा देशव्यापी रथयात्रा जारी है। रथयात्रा का समापन 7 अक्टूबर को राजघाट व जंतर मंतर दिल्ली में होगी। शुक्रवार को रथ तीर्थ नगरी पहुंची जहाँ मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देने के बाद प्रेस कलब सभागार मे पत्रकारों

उन्होंने कहा की जातिगत आरक्षण समाज को बाटने का काम करता है जिससे देश व समाज कमजोर होता है।

उन्होंने कहा की वह समाज में जागरूकता व समरस्ता के लिए देश मे रथयात्रा निकाल रहे है। इस यात्रा का उद्देश्य देश व समाज मे समरस्ता लाना है।

इससे पूर्व मे भी वह दो बार इस प्रकार की देशव्यापी यात्रा निकाल चुके है।उन्होंने कहा की देश को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों के कमजोर लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर उन्हें आगे बढने के अवसर सरकार को लागू करने चाहिए। उन्होंने कहा की वह अपनी इस मांग को लेकर जिलाधिकारी को आज ज्ञापन देकर आये है।उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद व महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद मोहन जो कि करीब 15 वर्षों से जेल में बंद है, को तत्काल रिहा किया जाए।कहा कि एस सी एस टी एक्ट का द्रुप्रयोग बन्द किया जाये। वार्ता के मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल राणा महामंत्री डा.शिवकुमार चौहान प्रतिभा चौहान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पुंडीर एडवोकेट, जसवीर राणा, यू एस पुंडीर, अनूप राणा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रियंका चौहान, ममता राणा, प्रतिभा सिंह चौहान, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

You may have missed