एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के हाथों राशन किट वितरण कराकर कार्यक्रम शुरू किया

हरिद्वार।
आज कोविड संक्रमण के संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके बाद रोज कमा खाने वाले लोगो के सामने दो जून की रोटी की समस्या सामने खड़ी हो गई है। ऐसे में समाज मे कई ऐसे लोग ओर संस्थाए है जो समाज के ऐसे लोगों की सहायता के लिए आगे आये है। ऐसे ही संस्थाओं में अग्रणी है उत्तरांचल पंजाबी महासभा ओर कोविड हेल्पलाइन के लोग। जो लगातार कोविड मरीजो ओर उनके परिवारो की सहायता कर रहे है तो वही लॉक डॉउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे परिवारों को राशन वितरण भी कर रही है। तो वही संस्था द्वारा पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया जिसमें आज 74 लोगो ने वैक्सिन लगवाकर लाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा ओर कोविड हेल्पलाइन के संयुक्त अभियान के तहत आज एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के हाथों के राशन वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें 82 राशन कीटो का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने वालो में सुनील अरोड़ा, ऋषि सचदेवा, अक्षय मल्होत्रा, अक्षत कुमार, कुंज भसीन, चेतन कोचर, मुकेश कपूर, तरुण पांधी, प्रमोद पांधी आदि शामिल रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके