

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को भी अवैध निर्माणों/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री सचिन आत्रे द्वारा मिस्सरपुर ब्रम्हकुमारी आश्रम के बराबर में लक्सर रोड हरिद्वार में की गई अनधिकृत कालोनी को, श्री सम्राट सैनी व रवि सैनी द्वारा (महादेव एनकलेव) लक्सर रोड अजीतपुर हरिद्वार में की गई अनधिकृत कालोनी को तथा श्री सम्राट सैनी द्वारा मिस्सरपुर लक्सर रोड सतसंग भवन के पीछे हरिद्वार में की गई अनधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक, अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की