
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माणों/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री हितबद्ध व्यक्ति द्वारा गाडोवाली रोड (रलवाहे के पास) जमालपुर हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को सील किया गया एवं जमालपुर राजागार्डन रोड जगजीतपुर हरिद्वार में पूर्व मे सील कालोनी कुसुम एन्कलेव में चल रहे कार्य को रोका गया तथा पीछे से रास्ता बनाने हेतु तोड़ी गई दीवार को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार ,क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगा।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए