
हरिद्वार। प्रदेश के प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दौरे के दौरान आज ज्वालापुर, हरिद्वार स्थित पीठ बाजार में आयोजित गणपति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर काबिना मंत्री जोशी ने गणपति महोत्सव में सम्मिलित होकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा एवं अर्चना की ओर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर संजय वर्मा, संतोष साहू, सविंदर कुमार,पूनम नौटियाल, मंजीत रावत, विजेंद्र, अवनीश प्रेमी, नंदलाल चौधरी, सुनील वर्मा, पंकज धीमान, हरि ओम, ललित वर्मा, अभिषेक गौड़, विनोद मिश्रा, राहुल चौहान, देवू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम