
हरिद्वार। हिमालय दिवस पर केयर कालेज ऑफ नर्सिंग किशनपुर-रोहलकी, बहादराबाद में करीब 400 बच्चों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर कालेज के एमडी राजकुमार शर्मा ने कहा कि हिमालय मानव जीवन का आधार है। हिमालय सुरक्षित रहेगा तभी हमारा कल सुरक्षित हो सकेगा। ग्लोबल वार्मिंग से आज पूरा विश्व प्रभवित हो रहा है। असन्तुलित पर्यावरण मनाव व्हावहार के कारण लगातार खतरे बढ़ रहे है। लगातार ग्लेशियर पिघल रहे है। जिस कारण अत्याधिक गर्मी, बरसात व सर्दी के साथ ही प्रकृति अपने प्राकृतिक व्हावहार से विपरीत असर कर दिखा रही है।
उन्होंने कहा की हिमालय संरक्षण के लिए हमें जंगल व गंगा को बचाना होगा। साथ ही पॉलीथिन के दानव पर पूरी शक्ति से प्रहार करना होगा। उन्होंने सभी नर्सिंग छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा हम सब को मिलकर हिमालय बचना है। निदेशक प्रीतशिखा शर्मा ने बच्चों को अपने जन्मदिन व शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाते हुए कहा की आज हम जाने अनजाने में पेड़-पौधों को हानि पहुँचा रहे है। भौतिकता के दौर में पेड़ो का कटान बहुत तेजी से हो रहा है। इसलिए हमें कटान से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए।
उन्होंने सिंगल यूज पॉलीथिन के प्रयोग को भी घातक बताते हुए इससे होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। सभी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने हिमालय संरक्षण की शपथ लेते हुए पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य शुभागिनि शर्मा,अक्षिता कश्यप,नेहा शर्मा,नितेश,अंकिता हाजरा,आलिशा, काजल, अभिलाष,मयंक, सुनील शर्मा,सचिन,धीरज आदि कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं व कालेज स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रही।

More Stories
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण
वित्तीय समझ और लेखा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में पहली बार शासन के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण