देहरा
दून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने सोमवार दिनांक 12-09-2022 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय कूच कर मिशन निदेशक कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। साथ ही संगठन ने निर्णय लिया कि मंगलवार दिनांक 13-09-2022 को होने वाली वार्ता के संपन्न होने तक समस्त एन एच एम कार्मिक (समिति एवं आउटसोर्सिंग) अपने अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांध कार्य कर सरकार/शासन/प्रशासन के प्रति रोष प्रकट कर आन्दोलन जारी रखेंगे। कार्मिक तब तक आन्दोलन जारी रखेंगे जब तक कार्मिकों के हितों में सरकार/शासन/मिशन प्रबंधन द्वारा कोई ठोस निर्णय नही लिया जाता।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० रमिन्दर सिंह, हर सिंह रावत, डॉ० राजीव श्रीवास्तव, डॉ० मनवीर सिंह, स्वरूप पोखरियाल, विनोद पैन्यूली आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण