
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश की एक अपूरणीय क्षति बताया है।
देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वह 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे।

More Stories
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण
वित्तीय समझ और लेखा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में पहली बार शासन के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला