
रुड़की। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान व पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुस्ती बरत रही आबकारी विभाग की टीम ने हरिद्वार-देहरादून बाईपास मार्ग स्थित तीन पानी फ्लाईओवर के पास एक कार से 8 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में पुलिस और सीआईयू की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 40 पेटी देसी शराब पकड़ी है। शराब हरिद्वार पंचायत चुनाव में उपयोग की जानी थी।
वहीं रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने कोतवाल पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए एक कार से 40 पेटी देसी शराब के पव्वे पकड़े हैं। पुलिस ने कार चालक सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम रहमतपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शराब हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए लाई गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

More Stories
वित्तीय समझ और लेखा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में पहली बार शासन के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला
डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण
पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को