
हरिद्वार। अंकिता हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पुलकित आर्य व उसके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के रिजॉर्ट के बाद अब आरोपी के हरिद्वार स्थित स्वदेशी फार्मेसी व उनके निवास स्थल पर भी प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। जिसमे आज शनिवार आर्य नगर ज्वालापुर स्थित घर पर एचआरडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक एचआरडीए और नगर निगम की टीमें आरोपी पुलकित आर्य के आर्यनगर स्थित घर पर पहुंची। जहा टीम ने घर के आसपास का मौका मुआयना कर नपाई की। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से उसके रिजॉर्ट पर बुल्डोजर की कार्यवाही हुई उसी तरह की कोई बड़ी कार्यवाही आरोपी के घर पर भी हो सकती है।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित