
हरिद्वार।
श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और श्री दक्षिण काली पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आमंत्रण पर मंगलवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिवार सहित आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी डॉ रश्मि रावत ने आचार्य महामंडलेश्वर का भव्य स्वागत किया मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने श्री दक्षिण काली पीठ से लाया गया मां काली का आशीर्वाद और चुनरी बैठकर उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही उनके नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास और महामारी पर नियंत्रण लगाने के लिए भी आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री और आचार्य कैलाशानंद के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई ।
आचार्य महामंडलेश्वर ने कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा।

More Stories
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की कृषि भूमि पट्टाधारकों को भूमिधरी का अधिकार दिए जाने की मांग
कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार में 3 किलोमीटर से अधिक लंबाई में बन रहे नए घाट, दिन-रात निर्माण कार्य जारी