
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।“

More Stories
कोर विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने किया प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर औषधि निरीक्षक/ज्वालापुर पुलिस का लगातार प्रहार