
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।“

More Stories
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस अवसर पर पंजाब से चलकर देहरादून पहुंचेगी भव्य रथ यात्रा
गोपेश्वर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 आयोजित, 100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति