
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में लोगों ने मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने पर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि तालीम पुत्र अख्तर निवासी अलीपुर बहादराबाद ने शक्ति नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की 6 साल की मासूम बच्ची को घर के बाहर अकेला देख झाडि़यों में खींच लिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जमा हो गए और तालीम को पकड़ लिया।
गुस्साए लोगों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे तालीम को बुरी तरह से पीटा। जिसमें वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग उसे पकड़कर रानीपुर कोतवाली ले आए। जहां बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया