
हरिद्वार।
कोरोना काल में निरंतर सेवा अभियान चला रही है उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने कोविड हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंदों को घर-घर राशन पहुंचाने का निर्णय लिया है सीओ सिटी अभय प्रताप ने उत्तरांचल महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा के ज्वालापुर स्थित कार्यालय में संचालित किए जा रहे सेवा अभियान की सराहना करते हुए अपने हाथों से जरूरतमंदों को राशन वितरित किया और भीड़ को देखते हुए जरूरतमंदों को उनके घर पर ही राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। महासभा ने जरूरतमंदों को उनके घर पर ही राशन पहुंचाने का निर्णय लिया पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में शुरू की गई हेल्पलाइन के माध्यम से लॉकडाउन रहने तक सेवा का अभियान लगातार चलाया जाएगा।
जरूरतमंदों को राशन के साथ कोरोना से संबंधित दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
संस्था द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन के नंबर पर फोन कर कोई भी जरूरतमंद प्राप्त कर सकता है।
जानकारी मिलने पर उनके घर पर ही राशन व अन्य मदद पहुंचाई जाएगी सुनील अरोड़ा ने यह भी बताया कि सेवा अभियान में कई लोग सहयोग कर रहे हैं चालक सहित वाहन उपलब्ध कराने वाले ऋषि सचदेवा अक्षय कुमार, कपिल हंस, कुंज भसीन, अक्षय कुमार, तरुण पांडे, अभिषेक राठी आदि कई मरीजों व जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय सहयोग कर रही है।
सीओ सिटी अभय प्रताप ने कहा कि पंजाबी महासभा निस्वार्थ सेवा भाव से कॉविड काल में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने का जो अभियान चला रही है वह प्रशंसनीय है। अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर सेवा के माध्यम संचालित करना चाहिए जिससे अन्य लोगों को भी इसके प्रेरणा मिल सके।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान